Friday, June 10, 2011

प्रवासी (N . R . I ) भारतीय अनुयायिओं की ओर से परम पूजनीय बाबा रामदेव जी से अनशन समाप्त करने की विनम्र प्रार्थना

प्रवासी (N . R . I ) भारतीय अनुयायिओं की ओर से परम पूजनीय बाबा रामदेव जी से अनशन समाप्त करने की विनम्र प्रार्थना

आज भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व बाबा रामदेव एवं उनके अनुयायों के साथ हुए अमानवीय अत्याचारों का साक्षी रहा है | ४ जून को हुए बर्बर आक्रमण ने अत्याचार की सभी सीमाएं तोड़ दी हैं | इस अन्याय की पर्तिध्वानी भारत से बाहर विश्वभर में सुनाई दे रही हैं एवं हम सभी प्रवासी भारतीय इससे विचलित एवं आहत हैं |
हमारा देश ऋषि मुनियों का देश रहा है , साधू संतों का देश रहा है | इस ऋषि परम्परा के कारण ही भारत विश्व में धर्म गुरु बनाने का अधिकारी है , भारत में आदि काल से आध्यात्म की खोज में अन्य देशों से जिज्ञासु आते रहे हैं एवं आते रहेंगे | आत्म साक्षात्कार के पश्चात ऋषि जगत के कल्याण के लिए अपना जीवन होम कर देते हैं | कमल के सामान ये समाज में रहते हुए भी समाज से अलिप्त रहते हैं, परन्तु समाज के निरंतर समाज के कल्याण एवं प्राणी मात्र के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहते हैं | पूजनीय स्वामी जी ने आज भारत के उत्थान एवं कल्याण के लिए भ्रष्टाचार मिटाने एवं काले धन को बाहर निकलवाने का अति साहसी अभियान आरम्भ किया है | हम सब आपके साथ इस सत्याग्रह के लिए तत्पर हैं |
परन्तु आपको अनशन पर बैठा देख हम प्रवासी भारतीयों का ह्रदय आर्तनाद करता है | आपका जीवन भारत के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अति मूल्यवान है | आज कोई ऐसा घर नहीं है जहाँ बाबा रामदेव के योग ज्ञान से , उनकी दवाईओं से लोगों को लाभ ना हुआ है | योग, आरोग्य के साथ साथ राष्ट्रीय चरित्र का वरदान हमें आप से ही मिला है | हम किसी भी प्रकार आपके जीवन को संकट मैं नहीं देख सकते हैं | योग का सही ज्ञान एवं उच्च जीवन मूल्यों के प्रतिस्थापन के लिए आपका मार्गदर्शन हम सबके लिए अनिवार्य है | इसके अतिरिक्त कांग्रेस सरकार एवं उसके उच्चासीन निरंकुश नेताओं के मन मैं ना तो भारत एवं भारतीयता के प्रति आदर है | और ना ही देश से प्रेम है एवं ना ही ऋषि परम्परा के प्रति सम्मान है | ऐसी तानाशाही सरकार के लिए हमें जान नहीं देनी है , वरन उनसे अपने अधिकारों एवं देश के सम्मान के लिए युद्ध करना है और लड़ने के लिए हमें आपका नेतृत्व चाहिए | हम सब प्रवासी भारतीय आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप अपना अनशन तुरंत समाप्त करे एवं सत्याग्रह को पूरे जोर से जारी रखें | हम सब अपना तन मन धन देने के लिए तत्पर हैं |

सेवा में |
रेनू गुप्ता
अरुण गुप्ता
६०७० Eaglet डॉ
west chester , OH ४५०६९
USA

No comments:

Post a Comment